बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में जिन जिन का बैंक खाता था उन सभी के लिए बहुत जरुरी सुचना :-
बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का नाम अब बदल कर राजस्थान ग्रामीण बैंक हो गया है क्यूंकि अब इसका करार स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (भारतीय स्टेट बैंक ) से हो गया है जिस के कारण जिस जिस खाता धारक का आकउंट बैंक ऑफ़ बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के साथ था
उनको अबसे नया खाता संख्या , कस्टमर आई डी , और नया आईएफएस कोड जारी किया गया है। निचे दिए गए लिंक से अभी चेक करे आपका नया आईएफएस कोड और खाता नंबर।
राजस्थान ग्रामीण बैंक वाले ग्राहक ऐसे जाने अपना नया खाता संख्या
राजस्थान ग्रामीण बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए जारी किया सन्देश
प्रिय ग्राहक,
e-BRKGB के तकनीकी माइग्रेशन के उपरांत अब आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से ONRF <पुराना A/c No> लिखकर 9257044793 पर SMS भेजकर नया राजस्थान ग्रामीण बैंक खाता नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
e.g. : यदि आपका पुराना खाता संख्या 40000100001111 है तो ONRF 40000100001111 लिखकर 9257044793 पर भेजें।
साथ ही, RGB WhatsApp बैंकिंग नंबर 8750187504 पर अपने पंजीकृत मोबाइल से Hi भेजकर एवं तत्पश्चात पुराना A/c No दर्ज कर भी नया खाता विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
धन्यवाद– RGB
राजस्थान ग्रामीण बैंक खाता धारको के लिए विशेष सुचना
राजस्थान ग्रामीण बैंक का खाता संख्या जन आधार कार्ड में अपडेट होना है ।अतः आमजन से निवेदन है कि अपने जनआधार कार्ड में यहाँ डिटेल्स जल्द से जल्द अपडेट करवाओ।
ध्यान देवें
*अति महत्वपूर्ण सूचना*📢
पेंशन संबंधित लाभार्थियों के लिए आवश्यक सूचना :
➡️ जिन पेंशनधारियों का बैंक खाता *BRKGB बैंक* में है, उन सभी लाभार्थियों को नया खाता उनकी संबंधित बैंक शाखा से प्राप्त करना अनिवार्य है।
➡️ नया खाता प्राप्त करने के बाद उसे *जनाधार में अपडेट* कराना होगा।
➡️ जनाधार में खाता जुड़ने के पश्चात ही वह खाता *पेंशन में लिंक* किया जा सकेगा।
✅ तभी लाभार्थी को समय पर पेंशन का लाभ मिल पाएगा।
📌जन आधार कार्ड में नया खाता संख्या अपडेट करवाना अति आवश्यक है।
📌सामाजिक सुरक्षा पेंशन और छात्रवृत्ति या फिर फसल के टोकन इत्यादि के लिए जन आधार कार्ड में खाता संख्या अपडेट करवाना जरूरी होगा अन्यथा आप इन सभी का लाभ नहीं ले पाएंगे।
📌जन आधार कार्ड में खाता संख्या अपडेट होना शुरू हो जाएगा तो आपको सूचित कर दिया जाएगा अभी यह सेवा फिलहाल बंद है
जिस पेंशन लाभार्थी के BRKGB में खाता है और पेंशन में जुड़ रहा हे तो सभी लाभार्थी बैंक मे जाकर अपना नया खाता नंबर लेवे और ई-मित्र के माध्यम से जन आधार मे अपडेट कराए उसके बाद पंचायत समिति में जाकर पीपीओ (पेंशन) मे अपडेट कराएं


0 टिप्पणियाँ
Raadhey Raadhey