नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS)
नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) क्या है ??
NMMS जिसका पूरा नाम नेशनल मीन्स-कम-मेरिट है, यह एक केंद्र सरकार की स्कॉलरशिप योजना है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को आठवीं कक्षा में अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने से रोकने और माध्यमिक स्तर तक अपनी शिक्षा जारी रखने में मदद करती है. इस योजना के तहत, हर साल चयनित छात्रों को ₹12,000 की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है, जो ₹1,000 प्रति माह के रूप में वितरित की जाती है. छात्रों को इस स्कॉलरशिप के लिए एक परीक्षा पास करनी होती है, जिसमें मेंटल एबिलिटी टेस्ट (MAT) और स्कॉलैस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT) शामिल होते हैं।
चयन प्रक्रिया -
यह योजना केवल सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए है ।
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए कुल 40% अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि SC/ST छात्रों के लिए यह 32% है।
परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को कक्षा 7वीं और 8 वीं के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर ध्यान देना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ
Raadhey Raadhey